Video: लाइफ में पहली बार शेर के बच्चे ने निकाली दहाड़, जिस तरह लगाई हिम्मत.. देखकर दिल हार बैठेंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 10, 2023, 07:30 PM IST

Cub Cute Video: वीडियो किसी जंगल का है, आप देख सकते हैं कि एक क्यूट सा शेर का बच्चा बड़ी मस्तानी चाल में टहल रहा है। इस दौरान वह अपना मुंह खोलकर दहाड़ निकालने की कोशिश करता है। वीडियो काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

Cub Cute Video: शेर को जंगल का राजा कहते हैं, जब शेर दहाड़ता है तो अच्छे-अच्छे जानवरों की हालत खराब हो जाती है। दूसरी तरफ शेर के बच्चे बहुत ही क्यूट होते हैं। उनकी हरकतें लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शेर का एक छोटा बच्चा बहुत ही क्यूट हरकतें करता दिख रहा है।

lion

शेर का वीडियो (ट्विटर)

वीडियो ने लोगों का जीत लिया दिल

दरअसल, वह पहली बार दहाड़ निकालने की कोशिश कर रहा है। वीडियो बहुत ही प्यारा है। वीडियो किसी जंगल का है, आप देख सकते हैं कि एक क्यूट सा शेर का बच्चा बड़ी मस्तानी चाल में टहल रहा है। इस दौरान वह अपना मुंह खोलकर दहाड़ निकालने की कोशिश करता है। हालांकि, पहली बार में उसकी दहाड़ नहीं निकलती है। इसके बाद वह बार-बार प्रयास करता है। अंतत: उसकी दहाड़ निकल जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed