Video: बालकनी पर खड़े होकर बुरी तरह से लड़ रहा था कपल, बैलेंस बिगड़ा और सड़क पर गिरा धड़ाम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 3, 2023, 06:59 PM IST

Couple Fighting Video: रेलिंग से टकराने के बाद दोनों अपना बैलेंस संभाल नहीं पाते हैं और रेलिंग टूट जाती है। आप देख सकते हैं कि पुरुष पीठ के बल गिरते समय कार से टकराता है। वहीं महिला मुंह के बल गिरती है।

Couple Fighting Video: आपने बहुत सारे कपल्स को लड़ते देखा होगा। आजकल लोग छोटी-छोटी बातों पर जमकर लड़ते-झगड़ते हैं। कई बार लोग लड़ाई-झगड़े में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल छत की बालकनी में खड़े होकर बहुत ही बुरी तरीके से लड़ाई कर रहा था। इसके बाद लड़ते-लड़ते दोनों का बैलेंस बिगड़ जाता है।

couple fight

कपल फाइट वीडियो (ट्विटर)

बालकनी से नीचे गिर जाता है कपल

बैलेंस बिगड़ने के बाद कपल बहुत बुरी तरह से बालकनी से सीधे नीचे गिर जाता है। कपल सीधा सड़क पर गिरता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वह बहुत ही ज्यादा भयावह है। वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए हैं। आप देख सकते हैं दोनों न जाने किसी बात पर झगड़ा कर रहे होते हैं। दोनों एक-दूसरे में गुत्थम-गुत्था होते हैं और जमकर मारपीट कर रहे होते हैं। इसके बाद उनका बैलेंस बिगड़ता है और वह लड़ते-लड़ते छत की बालकनी में लगी रेलिंग से टकराते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed