वायरल न्यूज़

OMG: महिला ने 10 मिनट के भीतर एक के बाद एक 6 बच्चों को दिया जन्म, अंत में दिखा सबसे बड़ा अजूबा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 3, 2023, 06:28 PM IST

Ajab Gajab News: आपने जुड़वा बच्चे तो सुने होंगे, लेकि एक साथ 6 बच्चों का पैदा होना वाकई हैरान करने वाला है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्राजील में एक महिला ने एक के बाद एक 10 मिनट के अंदर 6 बच्चों को जन्म दे दिया। महिला ने एक ऐसा बच्चा जन्मा जो डॉक्टर के हथेली में ही समा गया था।

Image

महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म (ट्विटर)

Ajab Gajab News: इस दुनिया में बहुत सारे अजूबे होते रहते हैं। कई अजूबे ऐसे होते हैंं, जिन पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ब्राजील से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्राजील में एक महिला ने एक के बाद एक 6 बच्चों को जन्म दे दिया। यह तो हुआ एक अजूबा.. सबसे अंत में एक ऐसा अजूबा देखने को मिला। जिसके बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल, महिला ने एक ऐसा बच्चा जन्मा जो डॉक्टर के हथेली में ही समा गया था।

महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म

ब्राजील की रहने वाली क्वेजिया रोमुआल्डो (Quezia Romualdo) नाम की महिला ने इस दुनिया का सबसे हैरान काम किया, जब उसने एक के बाद एक छह बच्चों को जन्म दे दिया। जिसने भी यह मामला सुना, वह हैरान रह गया। आपने जुड़वा बच्चे तो सुने होंगे, लेकि एक साथ 6 बच्चों का पैदा होना वाकई हैरान करने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला के सारे के सारे बच्चे हेल्दी हैं। लोगों ने एक साथ 6 बच्चों का पैदा होना अजूबा मान लिया।

पहले से ही पता था 6 बच्चों के बारे में

बता दें कि क्वेजिया और उनके पति मैगडिल कोस्टा को पहले से ही पता था कि वह 6 बच्चों के पैरेंट बनने वाले हैं। क्वेजिया को अप्रैल में ही डॉक्टर्स ने बता दिया था कि उनके पेट में छह बच्चे हैं। इससे पहले दोनों का एक 5 साल का बेटा है। अपने होने वाले छह बच्चों के लिए उन्होंने कोलाटिना शहर स्थित अपने घर को रेनोवेट करवाया है। इस अनोखी डिलीवरी के लिए डॉक्टर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article