Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। आजकल के युवाओं पर सोशल मीडिया का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। मशहूर होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में आज के युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंच जाता है।
रील्स बनाने के चक्कर में गंवा दी जान
रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाते समय एक फुल स्पीड ट्रेन आ जाती है। इसके बाद युवक के साथ जो होता है, वह बहुत ही ज्यादा भयावह है। वीडियो यूपी के बाराबंकी का बताया जा रहा है। बाराबंकी में एक युवक रील्स बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां फुल स्पीड ट्रेन आ जाती है और युवक ट्रेन की चपेट में आ जाता है। वीडियो बहुत ही भयावह है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है। सबसे भयावह बात यह है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवक की दर्दनाक मौत हो जाती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जब ट्रेन से युवक की टक्कर होती है, उस दौरान कई और युवक मौजूद थे। ऐसा लग रहा है कि कई सारे युवक रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंचे थे। रेलवे ट्रैक के पास पहुंचते ही वह रील्स की शूटिंग करने लगते हैं। इस दौरान एक युवक चलती ट्रेन के बिल्कुल नजदीक पहुंचकर रील बनाने लगता है। उसका दोस्त वहीं पास में खड़ा होता है और उसका वीडियो शूट कर रहा होता है। ट्रेन पास आते ही वह ट्रैक के बिल्कुल नजदीक पहुंचता है और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ जाता है।
