Video: बचपन के दिन और स्कूल वाली दोस्ती फिर से नहीं मिलती, वीडियो देख यकीनन रो पड़ेंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 29, 2023, 04:54 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो को देखकर लोगों को उनके बचपन का दिन याद आ गया है। कुछ बच्चे एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर दोस्ती निभाते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर किसी तरह की चिंता दिख नहीं रही है।

Viral Video: बचपन के दिन हर किसी को याद आते हैं। कहते हैं कि बचपन से प्यारे कोई दिन नहीं होते हैं। इसके अलावा स्कूल जैसी दोस्ती पूरी लाइफ में नहीं होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप यकीनन रो पड़ेंगे। यह वीडियो आपका दिल छू लेगा। वीडियो में आप कुछ बच्चों को स्कूल जाते देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ बच्चे एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर दोस्ती निभाते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर किसी तरह की चिंता दिख नहीं रही है।

school days

स्कूल के दिन (इंस्टाग्राम)

स्कूल के दिन का वीडियो हुआ वायरल

बचपन के दिन होते ही ऐसे हैं कि उस दौरान किसी तरह की चिंता, किसी तरह का तनाव नहीं होता है। बच्चों का मन भी एकदम साफ होता है। इसलिए बचपन में हुई दोस्ती बहुत ही प्योर होती है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो को देखकर लोगों को उनके बचपन का दिन याद आ गया है। इसके साथ ही लोग अपने स्कूल के दोस्तों को याद करके रो पड़े हैं। देखें वीडियो-

End of Feed