Foreign Woman Singing Kesariya Song Viral Video: इंटरनेट पर एक विदेशी महिला का बड़ा ही प्यारा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें महिला बॉलीवुड का एक गाना गाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में महिला बेहद प्यारी नजर आ रही है। ऐसे में लोग जमकर उसके खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में विदेशी महिला ने केसरिया गाना गाती नजर आ रही है, जो अरिजीत सिंह का एक बहुत ही फेमस गाना है। वीडियो में महिला ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ इस गाने को गाया है लेकिन लोग महिला के गाने की कम और उसकी खूबसूरती की अधिक तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
विदेशी महिला का केसरिया गाना गाते हुए वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि जितना सुंदर ये गाना है, उससे कई ज्यादा सुंदर आप लग रही हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं एक आरजे हूं और यह गाना मैं आपके लिए डेडिकेट करना चाहूंगा। इस वीडियो पर अब तक 15 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'evonna' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
