वायरल न्यूज़

Viral Video: हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था शख्स, अचानक पिकअप से हो गई टक्कर और फिर..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 29, 2023, 05:04 PM IST

यूट्यूब पर एक्सीडेंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक राइडर काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था, जो आगे जाकर पिकअप में लड़ जाता है, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो जाता है।

Image

तेज रफ्तार से बाइक चला रहे शख्स का खतरनाक एक्सीडेंट (Image Credit - YouTube)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूट्यूब पर एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल
  • पिकअप से लड़ा बाइकर
  • तेज रफ्तार से चला रहा था बाइक

Bike Accident on Highway Viral Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल उठेगा, आपकी रूह कांप जाएगी। आप अगर तेज बाइक चलाने वाले इंसान हैं तो ये वीडियो सिर्फ आपके लिए हैं। इस वीडियो में हाईवे पर तेज बाइक चला रहे एक शख्स का एक्सीडेंट नजर आ रहा है, जो बेहद खतरनाक है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बाइक एक्सीडेंट नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक शख्स हाईवे पर काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये शख्स कोई बाइक राइडर हो। लेकिन आगे जाकर ये एक पिकअप में लड़ जाता है, जिससे उसे काफी चोट आ जाती है और बुरी तरह से वह घायल हो जाता है।

तेज रफ्तार से बाइक चला रहे शख्स का खतरनाक एक्सीडेंट

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (YouTube Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इतना तेज बाइक नहीं चलाना चाहिए, ये बेहद खतरनाक है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है, इसलिए आराम से बाइक चलाएं। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@StreetDemonPC' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article