Video: ट्रक के नीचे चिपटकर हो जाती मौत, दोस्त ने ऐसे बचा ली अपने जिगरी की जिंदगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 2, 2023, 02:00 PM IST

Viral Video: इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो जिगरी यार सड़क के किनारे से गुजर रहे होते हैं। इसी बीच वहां से एक ट्रक गुजरता है जो एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है। इसके बाद ट्रक का कंटेनर एक दोस्त के ऊपर गिरने ही वाला होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
  • एक दोस्त ने बचाई दूसरे की जान
  • वीडियो पर दिल हार बैठे लोग

Viral Video: कुछ सड़क हादसे ऐसे होते हैं, जिसमें बिना किसी गलती के दिल दहला देने वाली घटना हो जाती है। सड़क हादसों में हर रोज हजारों लोगों की मौत हो जाती है। वहीं कुछ लोग किस्मत के इतनी धनी होते हैं कि उनकी जान बाल-बाल बच जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भरमार है। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह वीडियो दो जिगरी यारों से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक दोस्त दूसरे दोस्त की जान बचाता है।

dost

दोस्त ने बचाई जान (ट्विटर)

दोस्त ने बचाई युवक की जान

End of Feed