वायरल न्यूज़

Video: बच्चे के चिढ़ाने से ऐसा नाराज हुई लड़की, उठाकर कुएं में फेंक दिया, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 2, 2023, 02:49 PM IST

Shocking Video: इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज में यह खौफनाक नजारा कैद हो जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की छोटे से बच्चे को अपनी गोद में उठाकर सीधा कुएं में फेंक देती है। इस दौरान कुएं में पानी भी था।

Image

लड़की ने बच्चे को कुएं में फेंका (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
  • छोटे बच्चे को कुएं में फेंक देती है लड़की
  • चीन से सामने आई हैरान करने वाली घटना

Shocking Video: आपने अक्सर देखा होगा कि छोटे बच्चे किसी न किसी बात को लेकर लड़ते-झगड़ते रहते हैं। कई बार लड़ाई-झगड़े में वह मारपीट तक कर लेते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक लड़की एक छोटे बच्चे के द्वारा चिढ़ाए जाने से ऐसा नाराज होती है कि उसे उठाकर सीधे कुएं में फेंक देती है। यह खौफनाक नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।

बच्चे को कुएं में फेंक देती है लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा कुएं के पास ही टहल रहा था, तभी लड़की उसे कुएं के बिल्कुल पास बुलाती है। इसके बाद उसे उठाकर सीधा कुएं में डाल देती है। इस दौरान बच्चा रोता-चिल्लाता रहता है लेकिन लड़की को जरा भी दया नहीं आती है। वह बच्चे को कुएं में डालकर वहां से खिसक लेती है। घटना चीन से सामने आई है। सात साल की लड़की अपने से छोटे बच्चे को कुएं में फेंकती नजर आ रही है। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान छोटे बच्चे ने लड़की को चिढ़ा दिया था। इससे लड़की बहुत ही ज्यादा गुस्सा हो जाती है। इसके बाद वह अचानक बच्चे को उठाकर कुएं में गिरा देती है। आप देख सकते हैं कि बच्चा खुद को बचाने के लिए अपने हाथों से कुएं का किनारा भी पकड़ता है। इसके बाद लड़की उसके हाथों को कुएं के किनारे से हटा देती है। इससे लड़का सीधे पानी में चला जाता है। इस दौरान लड़की वहां थोड़ी देर टलहती है फिर नौ दो ग्यारह हो जाती है। यह तो गनीमत थी कि आस-पास के लोग बच्चे की आवाज सुनकर उसे बचा लेते हैं। वीडियो को James Hannington नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article