वायरल न्यूज़

Viral Video: कार में लगी थी आग, दूसरे चालक ने कुछ ऐसे बुझाई आग, देख कहेंगे- भाई तो हैवी ड्राइवर निकला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 2, 2023, 01:44 PM IST

रेत के मैदान में एक चलती कार में आग लग गई तो एक दूसरे कार ड्राइवर ने उसे अनोखे अंदाज में बुझाया, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखें...

Image

अनोखे अंदाज में बुझाई कार में लगी आग (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती कार में लगी थी आग
  • दूसरे कार ड्राइवर ने अनोखे अंदाज में बुझाई
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Car Fire Extinguished in a Unique Way Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद हम सभी हैरत में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में रेत पर चल रही एक कार में आग लगी होती है, जिसे देखने के बाद एक दूसरा कार ड्राइवर अनोखे अंदाज में उस आग पर काबू पाता है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रेतीले मैदान पर चल रही एक कार आग लग जाती है, जिसे देखने के बाद एक दूसरे कार वाला ड्राइवर तुंरत उसके पास जाता है और अपनी गाड़ी से जलती हुई कार पर रेत डालने लगता है, जिसके बाद आग बुझ जाती है। इसे देखने के बाद लोगों ने कार ड्राइवर की काफी तारीफ की और उसे प्रो ड्राइवर कहा।

कार ड्राइवर ने अनोखे अंदाज में बुझाई आग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक काफी लोगों ने रिएक्ट किया है। इस पर एक यूजर ने उसे रेतीले मैदान का एक सच्चा योद्धा कहा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं लिजेंड। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'pyscho_cars' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article