Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। शादियों के ऐसे वीडियो काफी पसंद आते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। शादियों में कई तरह के रस्म निभाए जाते हैं। इसमें बारात आने से लेकर विदाई तक कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जिन्हें पूरा करते समय हंसी-मजाक भी होता है। कुछ रस्में तो बहुत ही ज्यादा जरूरी होती हैं। इनके बिना शादी भी अधूरी मानी जाती है। जब जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठते हैं तो पंडितजी मंत्रोच्चार करके शादी पूरी करते हैं।
दूल्हा-दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)
पंडितजी ने दुल्हन को समझाया
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं और पंडितजी मंत्रों के जरिए दूल्हा-दुल्हन को शादी के सातों वचन समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वह दूल्हा-दुल्हन को यह समझाते हैं कि शादी के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। पंडित आसान भाषा में कई मजेदार बातें बताते हैं। इस दौरान पंडितजी दुल्हन को जो समझाते हैं, वह सुनकर दूल्हा शॉक्ड रह जाता है। मंत्रोंच्चार के दौरान पंडित जी दूल्हा और दुल्हन से शादी के कसमें खाने के लिए कहते हैं। वह दुल्हन को समझाते हुए कहते हैं कि आपके पति को क्या नहीं करना चाहिए। देखें वीडियो-
पंडितजी दुल्हन को दूल्हे से यह बात कहने के लिए बोलते हैं कि 'शादी के बाद बगीचे में या मेले में अगर उससे ज्यादा सुंदर लड़की दिखे तो आप यदि अपने मन को विचलित करोगे तो मैं आपकी अर्धांगिनी नहीं बन पाऊंगी।' इसके बाद पंडितजी दुल्हन से अपने दूल्हे से पूछने के लिए कहते हैं, 'क्या यह स्वीकार है?' इसके बाद दूल्हा हां में जवाब देता है और कहता है कि उसे स्वीकार है। यह सुनकर मंडप के पास बैठे सारे मेहमान जोर-जोर से हंसने लगते है। वीडियो को preety_rawat77 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
