वायरल न्यूज़

VIDEO: चुपके से प्रेमिका से मिलने गया मगर पकड़ा गया, फिर प्रेमी का हाल देखकर हंसी आ जाएगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 28, 2024, 07:37 AM IST

Couple Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी चुपके से प्रेमिका के घर पहुंचा ताकि उससे मुलाकात कर सके। मगर यही बेचारे की बड़ी गलती साबित हुई और पकड़ा गया। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया प्रेमी। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी
  • मगर तभी जाग गया परिवार
  • आखिर में जो दिखा बहुत हंसेंगे

Couple Funny Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा नजारा दिखाई पड़ता है कि हमें खूब हंसी आती है, तो कई बार आंखें नम हो जाती हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो एक ऐसे प्रेमी से जुड़ा है जो चुपके से प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। मगर यही बेचारे की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इसमें प्रेमी का फिर जो हाल हुआ देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि देर रात हो चुकी है और प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर के बाहर है। उसने रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने का प्लान बनाया। प्रेमी किसी तरह प्रेमिका के घर में दाखिल भी हो गया। मगर इससे पहले वो प्रेमिका से मुलाकात कर पाता तभी परिवार के सदस्यों को इसकी भनक लग गई। तुरंत लोग उठ खड़े हुए और प्रेमी को घेर लिया। इसके आखिर में फिर जो कुछ नजर आया शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि प्रेमी पकड़े जाने पर ऐसा रिएक्शन देता है मानो वो समझ चुका है कि आज खूब पिटाई होने वाली है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि चुपचाप प्रेमिका के घर में घुसने और उससे मुलाकात की कोशिश करने वाले प्रेमी के वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article