Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने के मिल रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी गोद में एक जानवर लेकर खड़ा है। पहली नजर में आपको वह जानवर कुत्ता लग सकता है। हालांकि, जब आप इस जानवर की असली पहचान जानेंगे तो आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी और आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, शख्स ने अपनी गोद में जिस जानवर को पकड़ा है, वह खरगोश है।
कुत्ते की तरह दिखने वाला खरगोश (ट्विटर)
वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप
क्या हुआ? चौंक गए न आप! पहली बार में हम भी चौंक गए थे। आपने शायद अपनी जिंदगी में जितने भी खरगोश देखे होंगे, वो बहुत क्यूट होते होंगे। हालांकि, यह खरगोश देखने में किसी कुत्ते की तरह लग रहा है। इसका साइज इतना बड़ा है, जिसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा। इस वीडियो को Joseph Morris नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि शख्स के हाथ में एक जानवर है। वह एक खरगोश है। देखें वीडियो-
खरगोश का साइज देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। आप देख सकते हैं कि खरगोश चार फीट से ज्यादा लंबा है। वह काफी भारी-भरकम भी दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि खरगोश को उठाने में शख्स को बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन लिखा, 'वाकई इस खरगोश को प्यार करना अच्छा लग रहा है।'
