वायरल न्यूज़

Viral: गार्डन में मकड़ी क्या देख ली, रातों-रात बदल गई महिला की किस्मत, जिंदगीभर के लिए बन गई करोड़पति

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 10, 2023, 06:10 PM IST

Ajab Gajab News: महिला अपने 70वें बर्थडे को अपने पति के साथ घर पर सेलिब्रेट कर रही थी। इस दौरान उसे गार्डन में एक मकड़ी दिखाई दी। इस मकड़ी को देखते ही महिला की किस्मत रातों-रात बदल गई। उसकी 37 करोड़ की लॉटरी लग गई।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: कहते हैं कि इंसान की किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार रातोंं-रात इंसान बर्बाद हो जाता है तो तो किसी-किसी की जिंदगी रातों-रात बदल जाती है और वह करोड़पति हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ। इस महिला की जिंदगी एक मकड़ी ने रातों-रात बदल दी। डेली मेल की खबर के अनुसार, डोरिस स्टैनब्रिज नाम की 70 साल की महिला की जिंदगी रातों-रात बदल गई। वह देखते ही देखते करोड़पति हो गई।

70वें बर्थडे पर महिला को मिल गया जैकपॉट

दरअसल, महिला अपने 70वें बर्थडे को अपने पति के साथ घर पर सेलिब्रेट कर रही थी। इस दौरान उसे गार्डन में एक मकड़ी दिखाई देती है। सरे के डॉर्किंग इलाके में रहने वाली महिला को मनी स्पाइडर दिखती है। यह एक तरह की मकड़ियों की प्रजाति है। इस मकड़ी को लेकर ब्रिटेन में मान्यता है कि जिस भी शख्स को यह मकड़ी दिख जाती है, उसके पास ढेर सारा पैसा आने वाला होता है। जब महिला ने अपने गार्डन में इस मकड़ी को देखा तो उसे भी यकीन हो गया कि उसकी किस्मत बदलने वाली है।

रातों-रात बदल गई महिला की किस्मत

इसके बाद जब पार्टी खत्म हुई तो महिला ने अपना ईमेल खोला। इसमें उसे जो नजर आया, उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। महिला के पास नेशनल लॉटरी का एक मेल आया हुआ था। इस मेल में बताया गया था कि महिला के अकाउंट में अगले 30 साल तक प्रति महीने 10 लाख से ज्यादा रुपये आएंगे। इस हिसाब से महिला को अगले 30 साल में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिलेगी। इस खुशी को महिला ने अपने दामाद के साथ शेयर किया। इसके बाद महिला ने अपने लिए एक एयरफ्रायर लिया और परिवार के साथ छुट्टियों मनाने निकल गई। वह अब अपनी लग्जरी लाइफ को एंजॉय करने के लिए 100 साल जीना चाहती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article