वायरल न्यूज़

Video: लाइफ में पहली बार शेर के बच्चे ने निकाली दहाड़, जिस तरह लगाई हिम्मत.. देखकर दिल हार बैठेंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 10, 2023, 07:30 PM IST

Cub Cute Video: वीडियो किसी जंगल का है, आप देख सकते हैं कि एक क्यूट सा शेर का बच्चा बड़ी मस्तानी चाल में टहल रहा है। इस दौरान वह अपना मुंह खोलकर दहाड़ निकालने की कोशिश करता है। वीडियो काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

Image

शेर का वीडियो (ट्विटर)

Cub Cute Video: शेर को जंगल का राजा कहते हैं, जब शेर दहाड़ता है तो अच्छे-अच्छे जानवरों की हालत खराब हो जाती है। दूसरी तरफ शेर के बच्चे बहुत ही क्यूट होते हैं। उनकी हरकतें लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शेर का एक छोटा बच्चा बहुत ही क्यूट हरकतें करता दिख रहा है।

वीडियो ने लोगों का जीत लिया दिल

दरअसल, वह पहली बार दहाड़ निकालने की कोशिश कर रहा है। वीडियो बहुत ही प्यारा है। वीडियो किसी जंगल का है, आप देख सकते हैं कि एक क्यूट सा शेर का बच्चा बड़ी मस्तानी चाल में टहल रहा है। इस दौरान वह अपना मुंह खोलकर दहाड़ निकालने की कोशिश करता है। हालांकि, पहली बार में उसकी दहाड़ नहीं निकलती है। इसके बाद वह बार-बार प्रयास करता है। अंतत: उसकी दहाड़ निकल जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। वीडियो को अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने शावक के साहसी कदम का जश्न मनाते हुए कमेंट बॉक्स को प्यार और दुलार से भर दिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article