Video: 'आएगा मजा अब बरसात का' गाने पर शख्स ने किया ऐसा डांस, देखकर प्रियंका चोपड़ा भी हो जाएं पानी-पानी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 8, 2023, 03:00 PM IST

Man Dance Video: शख्स 'अंदाज' फिल्म​​ के गाने 'आएगा मजा अब बरसात का' पर बहुत ही ज्यादा मजेदार डांस करता दिख रहा है। वह अपनी कमर मटका-मटकाकर डांस करता है। उसका एक्सप्रेशन देखकर यूजर्स को मजा आ गया है।

Man Dance Video: सोशल मीडिया पर अनोखे वीडियो की भरमार है। इनमें से कई वीडियो काफी फनी होते हैं। आज हम आपके लिए एक जबरदस्त वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आपको मजा तो आएगा ही, इसके साथ ही आप वीडियो में दिख रहे शख्स के डांस स्किल की भी तारीफ करेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ऐसा लहर-लहर के डांस करता है। जिसे देखकर शायद बॉलीवुड हिरोइनें भी शरमा जाएं।

MAN DANCE

शख्स ने किया जबरदस्त डांस (इंस्टाग्राम)

शख्स ने डांस से कर दिया हैरान

वीडियो में दिख रहा शख्स 'अंदाज' फिल्म के गाने 'आएगा मजा अब बरसात का' पर बहुत ही ज्यादा मजेदार डांस करता है। सबसे पहले कैमरे में आपको किसी छत से पानी टपकता नजर आएगा। इसके बाद वहां एक शख्स भी दिखाई देगा। शख्स अपनी दुकान से निकलकर बाहर आता है और टपकते पानी के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह पानी के साथ ही डांस करना शुरू कर देता है। वह अपनी कमर मटका-मटकाकर डांस करता है। देखें वीडियो-

End of Feed