Waterslide Accident Viral Video: इंटरनेट पर एक भयानक मंजर वाला वीडियो आया है, जिसे देख आपकी हवा निकल जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में आप वॉटरस्लाइड पर एक्सीडेंट का बड़ा खतरनाक वीडियो देख पाएंगे, जिसे देखने के बाद किसी की भी सांसें थम सकती है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह इन लड़कियों की सलामती की दुआ मांग रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको वॉटरस्लाइड पर दो लड़कियां मस्ती करती हुई नजर आएंगी। लेकिन इन्हें क्या पता होता है कि इनकी मस्ती इनकी जान की दुश्मन बनने वाली है। दरअसल, उसी समय ऊपर से वॉटरस्लाइड पर एक तीसरी लड़की काफी तेजी से स्लाइड करती आती है। हालांकि, इस दौरान लड़कियां उठने का प्रयास करती हैं, लेकिन कोशिश कामयाब नहीं होती है और हो जाती है अनहोनी, जिसके बारे में शायद उन तीनों को ही नहीं मालूम होता।
वॉटरस्लाइड पर हुए भयानक एक्सीडेंट का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि टाटा..बाय-बाय..गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये काफी खतरनाक है, उम्मीद है कि सभी सही सलामत रहे। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'punjabi_industry__' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
