वायरल न्यूज़

Viral Video: प्रेमी ने प्रेमिका से किया ऐसा मजाक, देख लिया तो पेट पकड़कर हंसेंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 8, 2023, 02:50 PM IST

Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी ने प्रेमिका से ऐसा मजाक किया कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

प्रेमी ने प्रेमिका से किया मजेदार मजाक। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
प्रेमी ने प्रेमिका से किया गजब का मजाक
कुछ समझ नहीं पाई प्रेमिका
देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे आज

Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें प्रेमी ने प्रेमिका के साथ ऐसा मजाक किया कि समझ में आने के बाद उसके होश ही उड़ ही गए। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है और पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

प्रेमी ने किया प्रेमिका से मजाक

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों कहीं घूमने निकले हैं। मगर यहां प्रेमिका किसी बात पर नाराज हो गई। प्रेमी उसे मनाने में जुट गया। वो उसे खुश करने के लिए सारी कोशिश करता है मगर वो नहीं मानी। फ्रेम में आगे फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे। दरअसल थोड़ा आगे चलने के बाद सड़क किनारे पानी भरा नजर आया। पानी के करीब पहुंचने पर प्रेमिका वहीं ठहर गई। अब प्रेमी ने उसे मनाने की एक और कोशिश की। उसने अपनी जैकेट उतारी और पानी के ऊपर रख दी। प्रेमिका भी तुरंत उसपर चढ़ गई ताकी सैंडल खराब ना हो।

प्रेमिका को पहना दी वही जैकेट

फ्रेम में आगे देखेंगे कि प्रेमी ने अपनी जैकेट उठाई और थोड़ी आगे रख दी। ताकि उसपर चलकर प्रेमिका आगे बढ़ सके। देखकर लगता है कि वो किसी भी तरह अपनी प्रेमिका खुश करना चाहता है। मगर तभी उसका मजाक करने का मन हुआ। देख सकते हैं कि पानी में भीग चुकी जैकेट प्रेमी ने उठाई और उसे प्रेमिका को ही पहना दिया। मजेदार है कि कुछ सेकंड तक प्रेमिका को समझ ही नहीं आया कि आखिर उसके साथ हुआ क्या।

नाराज प्रेमिका को मनाते हुए प्रेमी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर THEJUSTICMEMES🇮🇳 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article