वंदे भारत के नीचे आ गई गाय, बचाने के लिए ड्राइवर पूरी ट्रेन ही पीछे ले गया, देखिए Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 16, 2024, 01:40 PM IST

Vande Bharat Train Cow Accident: वीडियो में देखेंगे कि गाय को बचाने के लिए लोको पायलट ने कुछ ऐसा किया कि घटना का वीडियो ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन को रिवर्स ले गया ड्राइवर
  • गाय को सुरक्षित बचाया गया
  • खूब देखा जा रहा है ये वीडियो

Vande Bharat Train Cow Accident: देश में हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में ट्रेनों का संचालन होता है। इस दौरान हादसे भी खूब होते हैं और कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। ट्रेन हादसों में जानवरों की जान भी खूब जाती है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि एक ऐसी ही ट्रेन के सामने अचानक गाय आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी और जान बचाकर ही दम लिया। यकीन नहीं करेंगे, मगर सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Cattle Viral Video

गाय को बचाने के लिए ट्रेन को रिवर्स ले गया लोको पायलट। (Photo-Instagram)

वंदे भारत के नीचे आई गाय

वीडियो बंदे भारत एक्सप्रेस का है, जिसमें ट्रेन पूरी रफ्तार में ट्रैक पर दौड़ती है। सबकुछ सामान्य रहता है कि तभी लोको पायलट यानी ड्राइवर ने ट्रैक पर गाय को आता हुआ देखा। यकीन नहीं करेंगे कि उसने बिना सोचे तुरंत ब्रेक लगाया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आया किसी को भी हिलाकर रख देगा। दरअसल इससे पहले ट्रेन पूरी तरह रुक पाती गाय का आधा शरीर इसके नीचे आ गया। गाय वंदे भारत के इंजन के नीचे फंस गई। उसे निकालने की बहुत कोशिश होती है, मगर कामयाबी नहीं मिली। अब लोको पायलट ने ऐसा कुछ किया जो शायद ही किसी जानवर को बचाने के लिए किया गया हो।

End of Feed