रील के चक्कर में मत पड़ो भाई, वरना ठुक जाओगे... वैभव सूर्यवंशी का पैपराजी को मजेदार अंदाज में अल्टीमेटम, वीडियो वायरल

Viral Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर एशियन गेम्स के सम्मान समारोह के लिए पहुंचे 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पैपराजी की भीड़ देखकर वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप।

Viral Video: क्रिकेट की दुनिया में अपनी धमाकेदार पारियों से तहलका मचाने वाले युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi ) मैदान पर जितने आक्रामक हैं, उतने ही मैदान के बाहर मजाकिया और कूल अंदाज में नजर आते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मामला दिल्ली एयरपोर्ट का है, जहां वैभव एशियन गेम्स के विशेष सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

viral video

वैभव का अल्टीमेटम (तस्वीर साभार- @cricsam02)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित होने के लिए पहुंचे इस 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी को देखते ही एयरपोर्ट पर पपैराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस उभरते हुए स्टार को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब था। वैभव ने भी फैंस और फोटोग्राफर्स को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए पोज दिए। लेकिन, इसी दौरान जब कैमरे उनके बहुत ज्यादा करीब आने लगे, तो वैभव ने बड़े ही ठेठ और हास्य अंदाज में पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा कि रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप। उनका यह फनी रिस्पॉन्स अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। एशियन गेम्स के इस सफल अभियान के दौरान भारतीय टीम ने जापान में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। देखें वीडियो...

End of Feed