अचानक करोड़पति बन गई ये महिला, फिर रिश्तेदारों ने लगाई ऐसी नजर कंगाल हो गई बेचारी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 14, 2023, 11:44 AM IST

चौंकाने वाला मामला अमेरिका के न्यूजर्सी से जुड़ा है, जहां एक महिला रातोंरात करोड़पति बन गई और फिर कुछ ही दिनों में बेचारी की किस्मत पलट गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • अचानक करोड़पति बनी महिला
  • फिर वापस गरीब भी हो गई
  • रिश्तेदारों ने लगाई नजर

बड़ी मशहूर कहावत है कि ऊपरवाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। वो पलभर में किसे फर्श से अर्श पर बिठा दे ये कोई नहीं जानता। इसी तरह वो किसे अर्श से फर्श पर ला दे इसका इल्म भी किसी को नहीं होता। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि अमेरिका में एक महिला के साथ ये दोनों बातें हुई हैं। महिला पलभर में फर्श से अर्श पर पहुंच गई और थोड़े ही समय में वापस जमीन पर आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के न्यूजर्सी में एवलिन एडम्स उस वक्त रातोंरात सुर्खियों में आ गईं, जब उन्होंने कुछ ही दिनों के भीतर दो बड़ी लॉटरी जीतीं। लॉटरी से जीती गई रकम करोड़ो रुपये थी।

Viral News

जब मिला तो छप्पर फाड़ मिला, फिर वापस गरीब हो गई महिला। (फोटो- सोशल मीडिया)

रिश्तेदारों ने लगाई बुरी नजर

एवलिन एडम्स की ये खुशी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। दरअसल एवलिन जैसे ही रातोंरात अमीर हुईं उनके रिश्तेदारों को इसकी खबर लग गई। रिश्तेदारों को उनका अमीर होना रास नहीं आया। अपनी अमीरी की वजह से उन्हें जलन झेलनी पड़ी। उनपर रिश्तेदारों की बुरी नजर रहने लगी। इसके बाद एवलिन एडम्स के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई। उनकी खुशी ज्यादा तक टिक नहीं टिक पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमीर होने के बाद उन्होंने ऐसे बिजनेस में हाथ आजमाया जिससे स्थिति बिगड़ती चली गई। हालात ये हो गए कि झोपड़ी में दिन गुजारने की नौबत आ गई।

End of Feed