Video: बेटा स्कूल नहीं गया तो पिता ने निकाला तगड़ा जुगाड़, फिर दौड़कर क्लास में पहुंच गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 13, 2023, 07:53 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पिता अपने बेटे को स्कूल भेजना चाहता है, मगर वो किसी हाल में पढ़ाई ने करना चाहता है। इसके बाद पिता ने तगड़ा दिमाग चलाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटे को स्कूल भेजने की कोशिश में जुटा पिता
  • मगर बेटा जाने को तैयार नहीं हुआ
  • फिर पिता ने चलाया तगड़ा दिमाग

Viral Video Today: सोशल मीडिया में हर रोज अलग-अलग तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, तो कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो बहुत कुछ सिखा जाते हैं। अच्छी सीख देने वाला अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो उस बच्चे से जुड़ा है जो किसी भी हाल में स्कूल नहीं जाना चाहता। मगर पिता ने ऐसा तगड़ा दिमाग चलाया कि बेटा दौडकर तुरंत क्लास में बैठ गया। बच्चे को स्कूल भेजने के लिए पिता द्वारा तगड़ा दिमाग चलाने से जुड़ा ये वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को करीब 30 लाख लोगों ने लाइक भी किया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्कूल जाने को तैयार नहीं हुआ लड़का

वीडियो शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि पिता बेटे को स्कूल भेज रहे हैं। मगर बेटा किसी भी हाल में स्कूल नहीं जाना चाहता। वो किसी तरह बेटे को तैयार कर स्कूल के बाहर तक भी ले आए, मगर बेटा अभी भी अपनी जिद पर अड़ा है। पिता बेटे को समझाते हैं कि उसे स्कूल जाना है। पढ़ाई करनी है। मगर बेटा बिल्कुल भी ये बात नहीं समझता। ज्यादा कहने पर वो उल्टा रोने लगता है। फ्रेम में देखेंगे कि लड़के को ज्यादा समझाया गया तो उसने स्कूल बैग ही जमीन पर पटक दिया। वो पिता पर बुरी तरह चिल्लाता मगर स्कूल जाने को तैयार नहीं हुआ। फ्रेम में आगे देखेंगे कि जब बेटा स्कूल जाने को तैयार नहीं हुआ तब पिता ने तगड़ा दिमाग चलाया।

पिता ने चलाया तगड़ा दिमाग

वो बेटे को डांटते हुए कहते हैं कि अगर स्कूल नहीं जाएगा तो सीधे काम पर चले। वीडियो में इसके बाद जो कुछ नजर नजर आया कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। शख्स अपने बेटे को सीधे खेत में ले गया। उसे बैल की जगह खड़ा किया और खेत जुतवाने लगा। इसमें देखेंगे कि बेटा जब धीरे चलता है, पिता उसे छड़ी मारता है और तेज चलने का इशारा करता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फिर क्लास में जाकर रुका लड़का

इधर कुछ देर पहले तक स्कूल ना जाने की जिद कर रहे लड़के की समझ में आ गया कि पढ़ाई कितनी जरूरी है। उसने एक बार फिर दौड़ लगा दी, मगर अबकी बार सीधे क्लास में जाकर ही रुका। मालूम हो कि पढ़ाई की अहमियत समझाने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर kushantkushwaha8 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed