वायरल न्यूज़

Brain Test Photo: पता चलेगा कितना तेज है आपका दिमाग, दम है तो तस्वीर में छिपी परी खोजकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 14, 2023, 06:39 AM IST

Optical Illusion Photo: बहुत प्यारी नजर आ रही इस पार्टी की तस्वीर में कहीं पर एक परी भी है, आपको उसी परी को खोज निकालना है।

Image

इंसानों के बीच छिपी है परी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपी है परी
  • दम है तो दस सेकंड में खोज निकालिए
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Brain Test Photo: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या ट्रेंड में आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि यहां पिछले कुछ दिनों में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें सबसे ज्यादा शेयर की गई हैं। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही होता है, मगर आसानी से उसे नहीं खोजा सका। कभी-कभी तो किसी तस्वीर में छिपे रहस्य को खोजने में नेटिजन्स को नानी याद आ गई। अभी एक ऐसी ही जबरदस तस्वीर सामने आई है, जिसे आसानी से हल नहीं कर पाएंगे। तस्वीर किसी वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी से जुड़ी नजर आती है। इसमें बहुत सारे मेहमान भी हैं।

तस्वीर में छिपी है एक परी

मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में एक परी भी है। तस्वीर में परी कहां है, इसका पता आसानी से नहीं चल सकेगा। अगर आप भी अपने दिमाग के साथ नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर सबसे ज्यादा परफेक्ट है। आपको बताना है कि तस्वीर में आखिर परी कहां है। हालांकि इससे पहले आप तस्वीर को हल करना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर हल करने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उस परी को खोज निकाला तो आपका दिमाग सचमुच किसी जीनियस से कम नहीं है। आंखों बाज सी तेज मानी जाएंगी।

क्या खोज पाए परी

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक परी को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान होने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। यहां इसका जवाब भी मिलेगा कि तस्वीर में परी आखिर कहां है। दरअसल परी नजर के ठीक सामने ही है। मगर उसको पहचानने के लिए ये भी जानना होगा कि परी आखिर होती कैसी हैं। परी के हाथ में जादुई छड़ी भी होती है। ऐसे में ध्यान से देखेंगे कि तस्वीर में सबसे पीछे खड़ी लड़की के पास जादुई छड़ी है।

यहां देखिए रिजल्ट

Viral

देखिए परी के पास जादुई छड़ी।

देख लिया ना पार्टी में सबसे पीछे खड़ी लड़की के पास जादुई छड़ी है। दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही खास तस्वीरों के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article