Funny Video: अकेले बंदर ने खाली करवा दी पूरी बस, कंडक्टर तो सबसे पहले भाग गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 12, 2023, 12:53 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया में यूपी का एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है। इसमें एक बंदर बस के अंदर आ धमका और पूरी बस खाली करवा दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बस में आ धमका बंदर
  • खाली करवा दी पूरी बस
  • मगर एक चाचाजी को पकड़कर बैठ गया

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कभी कुछ पता नहीं चलता है। हालांकि यहां फनी वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो यूपी के सीतापुर का है, जहां अचानक बस में एक बंदर आ धमका और पूरी बस खाली करा दी। मजेदार है कि बंदर के बस में आते ही कंडक्टर सबसे पहले उतरकर भाग गया। बताया गया कि दुबग्गा सीतापुर बाइपास पर लखनऊ सिटी खड़ी की कि तभी बंदर बस में आ धमका। बस के अंदर घुसते ही यात्रियों में के बीच चीख-पुकार मच गई।

Viral Video Today

वीडियो में देखेंगे कि बस में बंदर के आते ही खलबली मच गई। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

यात्री के सिर पर बैठ गया बंदर

एक मिनट 14 सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि यात्री बस के अंदर बंदर है और यात्री बाहर निकल रहे हैं। इसमें कंडक्टर सबसे पहले बाहर खड़ा हुआ नजर आता है। फ्रेम में इसके बाद सबसे ज्यादा मजेदार हिस्सा दिखाई देता है। दरअसल बस में मौजूद बंदर कूदकर एक बुजुर्ग यात्री के सिर पर बैठ गया। इधर बुजुर्ग के सिर पर बंदर को देखकर अन्य यात्री भी धीरे-धीरे पूरी बस खाली करत देते हैं। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक होता है।

End of Feed