वायरल न्यूज़

2023 में सबसे ज्यादा देखा गया इस लड़की का वीडियो, आखिर क्या है खास

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 12, 2023, 09:43 AM IST

Most Watched Video of 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है, मगर क्या आप जानते हैं कि इस साल टिकटॉक पर सबसे ज्यादा कौन सा वीडियो देखा गया।

Image

साल 2023 में सबसे ज्यादा देखा गया इस लड़की का वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉ)

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में कौन सा वीडियो सबसे ज्यादा देखा गया
  • टिकटॉक ने जारी किया गजब का डेटा
  • जानकर चौंक जाएंगे आप

Most Watched Video of 2023: सोशल मीडिया में हर रोज तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। मेकअप से जुड़े वीडियो भी खूब देखे और शेयर किए जाते हैं। जिनमें लड़कियों को गोरा दिखाने पर ज्यादा फोकस किया गया होता है। आपने देखा भी होगा कि कैसे मेकअप के कमाल से किसी भी लड़की को बहुत सुंदर बना दिया जाता है। सोशल मीडिया की दुनिया में मेकअप करते हुए एक ऐसी ही लड़की के वीडियो ने इस साल तहलका मचा दिया। मेकअप करते हुए लड़की का वीडियो साल 2023 में टिकटॉक पर सबसे ज्यादा बार देखा गया।

जारी हुआ गजब का डेटा

दरअसल हाल में टिकटॉक पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज का डेटा जारी किया गया। डेटा के मुताबिक इन्फ्लुएंसर और मॉडल न्याडोली डेंग (Nyadollie Deng) का मेकअप ट्यूटोरियल (Viral Makeup Tutorial) टिकटॉक पर सबसे ज्यादा बार देखा गया। टिकटॉक (Tiktok Data 2023) डेटा के मुताबिक मेकअप ट्यूटोरियल इस साल मार्च में टिकटॉक पर अपलोड किया गया। वीडियो अपलोड होने के बाद से ये अबतक 50 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इंस्टाग्राम पर छाया

मालूम हो कि न्याडोली डेंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये वीडियो आठ मार्च के शेयर किया था। वीडियो अपलोड होने के बाद से इस प्लेटफॉर्म पर ये करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। 65 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस को पसंद भी किया है। हजारों की तादाद में नेटिजन्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आपको बता दें कि न्याडोली दरअसल एक ब्लैक महिला हैं, जो वीडियो में ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हुए नजर आई हैं। उन्होंने कैप्शन में भी बताया कि अलग-अलग कंपनियों को प्रोडक्ट मेकअप में इस्तेमाल किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article