Viral Video: जंगल में बाघ को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि एक बार किसी शिकार को दबोच ले तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है। मगर क्या हो जब जंगल का ये खतरनाक शिकारी किसी इंसान की गर्दन दबोच ले। चौंक जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें बाघ चुपके से एक शख्स के करीब पहुंचा और उसकी गर्दन दबोच ली। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
बाघ ने दबोच ली शख्स की गर्दन
सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स आराम से खड़ा था कि तभी अचानक उसके पास बाघ पहुंच गया। शख्स बाघ को खुद के पास देखकर चौंक गया। इधर शख्स इससे पहले कि खुद को सुरक्षित करता बाघ उसकी टांग पकड़ने लगा। शख्स विरोध करता है तब हैरान करने वाला नजारा दिखाई। होश उड़ जाएंगे कि बाघ ने उसकी पूरी गर्दन ही दबोच ली। हालांकि बाघ शख्स को नुकसान नहीं पहुंचाता।
यहां देखें वीडियो
शख्स की गर्दन दबोचते हुए बाघ का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @crazyclipsonly नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
