वायरल न्यूज़

250 ग्राम आलू चोरी होने पर बुला ली पुलिस, वायरल हुआ UP के शख्स का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 5, 2024, 12:28 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि यूपी पुलिसकर्मी ने शख्स से 112 नंबर पर कॉल करने की वजह पूछी। इसपर उसने ऐसी रामकथा सुनाई कि सुनकर किसी की भी हंसा छूट जाएगी।

Image

यूपी में आलू चोरी हुए तो शख्स ने पुलिस को फोन लगा दिया। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • आलू चोरी होने पर बुलाई पुलिस
  • शख्स बोला 250 ग्राम आलू हुए चोरी
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी मजेदार है। यहां हर रोज ऐसे-ऐसे नजारे शेयर किए जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। कभी-कभी तो इतनी हंसी आती है कि देखकर पेट दर्द करने लगता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हंसाकर लोटपोट कर देगा। वीडियो उत्तर प्रदेश में एक शख्स से जुड़ा बताया गया है। इसमें देखेंगे कि शख्स के 250 ग्राम आलू चोरी हो हुए तो बंदे ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को ही बुला लिया। मजेदार है कि पुलिस आती है और शख्स से फोन करने की वजह पूछती है।

आलू चोरी होने पर बुला ली पुलिस

अब शख्स पुलिसकर्मी के सवाल के जवाब में जो कुछ कहता है सबकुछ कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि करीब पचास साल के शख्स के पास पहुंचे पुलिसकर्मी ने उसका नाम पूछा। शख्स ने बताया कि उसका नाम भैया वर्मा और पिता का नाम स्वर्गीय रामा सर है। समस्या पूछने पर शख्स ने बताया कि उसने शाम चार बजे आलू छीलकर रखे थे। सोचा था कि वो बाद में आएगा और आलू की सब्जी बनाएगा। मगर इससे पहले ही उसके आलू गायब हो गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही किसी की हंसी रुक पाएगी।

एक्स पर देखिए वीडियो

पुलिस की जांच की मांग

आलू चोरी की शिकायत करते हुए शख्स आगे कहता है कि उसके आलू चोरी हुए हैं और इसकी जांच की जानी चाहिए। अब उससे सवाल होता है कि उसके कितने आलू चोरी हुए हैं? जवाब में शख्स ने बताया कि चोरी हुई आलू का वजन ढाई से तीन सौ ग्राम के बीच होगा। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि आलू चोरी की शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी ने शख्स ने सवाल पूछा कि वो कौन सी शराब पीता है। अब उसने जो जवाब दिया वाकई सुनकर मजा आने वाला है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article