Ajab Gajab News: इस धरती पर हजारों रहस्य ऐसे हैं, जिन्हें आज तक सुलझाया नहीं गया है। कई रहस्यों के बारे में जानकर तो वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको धरती पर बसे एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे। सोचिए आप जहां रहते हैं, वहां बारिश न हो तो जीना मुश्किल हो जाएगा। दूसरी तरफ, हम जिस गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, उस गांव में आज तक कभी बारिश नहीं हुई है।
अल हुतैब गांव (फोटो साभार- iStock)
ये भी पढ़ें- Video: बाइक चोरी होने से बचाने के लिए महिला ने लगाया ऐसा देसी जुगाड़, चोरों में भी मच जाएगी हड़कंप
गांव में नहीं हुई कभी बारिश
सबसे हैरान करने वाली बात है कि यह गांव किसी रेगिस्तान में नहीं है। इस गांव का नाम अल-हुतैब है, जो यमन की राजधानी सना में स्थित है। राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के पास हरज क्षेत्र में गांव अल-हुतैब है। यह जगह पर्यटकों का केंद्र है और यहां आने वाले लोग शानदार नजारों का लुत्फ उठाते हैं। हालांकि, इस गांव में आज तक कभी बारिश नहीं हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात इसके पीछे की वजह है।
अल हुतैब गांव 1 (फोटो साभार- iStock)
पृथ्वी की सतह से 3200 मीटर ऊंचाई पर बसा
सबसे पहले आपको बता दें कि यह गांव पहाड़ों की चोटी पर स्थित है। इस गांव में आपको खूबसूरत घर बने दिख जाएंगे। पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह गांव प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए है। सर्दियों के दौरान सुबह गांव का वातावरण काफी ठंडा होता है। हालांकि, सूरज उगते ही गांव में गर्मी बढ़ जाती है।
अल हुतैब गांव 2 (फोटो साभार- iStock)
यह गांव ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ लोगों का गढ़ है। यमन समुदाय से आने वाले ये लोग मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले इस्माइली (मुस्लिम) संप्रदाय के हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गांव बादलों के ऊपर बसा है। इस गांव के नीचे ही बादल बनते हैं। इस कारण निचले इलाकों में तो पानी बरसता है, लेकिन गांव में एक बूंद पानी नहीं गिरता।
