VIDEO: पाकिस्तान रेलवे के ड्राइवर्स की शाही वर्दी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पायलट जैसा स्वैग देख मजे ले रहे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान रेलवे के कथित ड्राइवर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी इंटरनेशनल एयरलाइन के पायलट जैसी वर्दी में नजर आ रहे हैं। गहरे नीले रंग के ब्लेजर, कंधों पर सुनहरी पट्टियां , टाई और पायलट कैप में उनका स्वैग देख इंटरनेट यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है। आलम ये है कि यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया कब, क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते। इन दिनों इंटरनेट पर पाकिस्तान रेलवे के कथित लोको पायलटों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है कि ये लोग रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं या किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर। वजह है इनकी शाही वर्दी, जो हूबहू किसी कमर्शियल एयरलाइन के पायलट जैसी दिखाई दे रही है।

viral video

पाकिस्तानी ट्रेन डाइवर्स का स्वैग (तस्वीर साभार- @GemsOfRailway)

वायरल हो रहे 26 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में एक रेलवे प्लेटफॉर्म दिखता है, जहां पीछे हरे रंग की एक ट्रेन खड़ी है, जिसे गुलाबी फूलों की लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। तभी फ्रेम में गहरे नीले रंग का सूट, सफेद शर्ट, काली टाई और सिर पर शानदार कैप पहने एक बुजुर्ग शख्स की एंट्री होती है। उनकी लाल रंग की लंबी दाढ़ी और कोट की आस्तीन पर लगी सुनहरी पट्टियां उन्हें किसी अनुभवी एयरलाइन कैप्टन जैसा लुक दे रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में आगे बढ़ने पर इंजन नंबर '9038' के सामने रेलवे का पूरा स्टाफ पोज देता नजर आता है। इसमें एक युवा ड्राइवर और एक अन्य बुजुर्ग अधिकारी भी कंधों पर सुनहरे बैज और पाकिस्तानी झंडे के लोगो वाली इसी 'पायलट स्टाइल' वर्दी में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं। आखिर, किस तरह का नजारा था आप इस वीडियो में देख लें...

End of Feed