वायरल न्यूज़

ढोल की धुन पर चचा ने किया ऐसा खतरनाक डांस स्टेप, यूजर्स बोले - चचा उड़ के ही मानोगे क्या

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो एक चचा फनी अंदाज में डांस कर रहे हैं। उनके इस डांस को देख आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। ढोल की धुन पर उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

शादी में चचा ने किया फनी डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा ने शादी में किया फनी डांस
  • डांस स्टेप देख हर किसी की छूट गई हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Uncle Funny Dance Video: शादी-विवाह में कई बार कुछ लोगों के डांस को देख काफी हंसी आती है और उनका डांस भुलाए नहीं भूलता। कुछ ऐसा ही इस वीडियो को देखने के बाद आपको महसूस होने वाला है। क्योंकि इस वीडियो में आपको एक चचा नजर आएगा, जिनका डांस स्टेप इंटरनेट पर आग लगा रहा है। उनके इस डांस को देखने के बाद आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक अंकल नजर आएंगे, जो ढोल की धुन पर एकदम फनी वाला डांस स्टेप कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके इस डांस से ढोल वाला भी सदमे में होगा। काफी लोगों के इस वीडियो पर फनी कमेंट्स आ रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि जब शादी में फूफा खुश होते हैं तो कुछ ऐसा ही डांस देखने को मिलता है।

शादी में चचा ने किया फनी डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतिहास में पहली बार फूफा डांस सामने आया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अंकल ने तो गर्दा मचा दिया। बता दें, इस वीडियो को dr_rais_meer_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 7 लाख 52 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article