वायरल न्यूज़

Dulhan Video: विदाई के समय दुल्हन ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, यूजर्स बोले - ये तो अल्ट्रा प्रो मैक्स निकली

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी विदाई के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा करती नजर आ रही है, जिसे देख आपकी हंसी निकल जाएगी। यूजर्स के भी काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

Image

दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदाई के दौरान दुल्हन ने किया ड्रामा
  • हाई वोल्टेज ड्रामा देख छूट जाएगी हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhan Farewell Funny Video: हम सभी जानते हैं कि शादी में विदाई की भी एक रस्म अदा की जाती है, जिसमें लड़की अपने परिवार से रुखसत होकर अपने पति के घर चली जाती है। इस दौरान दुल्हन अपने माता-पिता, भाई-बहन और रिश्तेदारों से मिलकर रोते हुए उनसे विदा लेती है। आजकल कई सारे वीडियो ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिसमें दुल्हन हंसते-हंसते अपने घर से विदा ले रही है और अपने ससुराल चली जा रही हैं।

लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम से घूम जाएगा। दरअसल, इस वीडियो में एक दुल्हन विदाई के समय हाई वोल्टेज ड्रामा करती हुई नजर आ रही है। उसके ड्रामा को सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी और हंस-हंसकर आपके पेट में दर्द होने लगेगा। लोगों का कहना है कि यह दुल्हन तो अल्ट्रा प्रो मैक्स निकली। आप भी देखें ये वीडियो..

दुल्हन के हाई वोल्टेज ड्रामा पर यूजर्स के रिएक्शन

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो अल्ट्रा प्रो मैक्स लेवल की नौटंकी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह देखकर पूरा दूल्हा समाज सदमे में है। बता दें, इस वीडियो को '@Oyepriyankasun' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.1 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article