Ultra Pro Max Chor: दुनियाभर में चोरों की कमी नहीं है। जहां देखिए वहां चोरों की तादाद बढ़ती ही जा रही है और चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही है। कुछ ऐसा ही आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं, लेकिन इस वीडियो में चोर चोरी नहीं कर रहा है बल्कि एक विकट स्थिति में फंस चुका है। दरअसल, ये मामला कानपुर रेलवे स्टेशन के आसपास का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ट्रेन से दूसरे ट्रेन पर कूदने के दौरान एक चोर बूरी तरह फंस गया और चलती ट्रेन की खिड़की से घंटों तक लटका रहा। खतरनाक परिस्थिति वाले इस वीडियो को देखने पर आपको पूरा मामला समझ आएगा। इस दौरान वह सीट पर रखे सामान को भी उठाने की कोशिश कर रहा है, जो वीडियो में साफतौर पर देख सकते हैं।
चलती ट्रेन की खिड़की में घंटों फंसा रहा चोर
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो अल्ट्रा प्रो मैक्स चोर निकला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये आज सही से फंसा है। बता दें, इस वीडियो को travel_with_ahmad0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक 92 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
