वायरल न्यूज़

OMG: कुछ नहीं मिला तो चुरा ली गणपति की विशाल लड्डू, वीडियो में देखें किस तरह चोर ने दिया वारदात को अंजाम

हैदराबाद के एक कॉलोनी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने गणपति के हाथ में रखे विशाल लड्डू को ही चुरा लिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Image

गणपति की विशाल लड्डू चोरी

KEY HIGHLIGHTS
  • चोर ने चुराई गणपति की विशाल लड्डू
  • लड्डू चुराते हुए वीडियो वायरल
  • सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वारदात

GANPATI LADDU KI CHORI: हैदराबाद के मेडचल जिले के बाचुपल्ली इलाके में स्थित प्रगति नगर श्रीनिवास कॉलोनी के श्रीध अपार्टमेंट में एक अजीबोगरीब घटना हुई। यहां गणेश नवरात्रि के अवसर पर बहुत बड़ी धूमधाम से गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। गणेशजी के हाथ में एक विशाल लड्डू रखा गया था, जो मंडप की मुख्य आकर्षण था। लेकिन कुछ ऐसी घटना हुई, जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, एक अज्ञात चोर ने उस विशाल लड्डू पर नजर गड़ाई और चोरी करके भाग गया। यह पूरा मामला पण्डाल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ने की कोशिश भी की जा रही है। इस घटना से गणपति के प्रति उनकी श्रद्धा रखने वाले भक्त काफी निराश नजर आ रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि चोर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

गणपति की विशाल लड्डू चोरी

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसे एक सबक समझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आगे से गणपति के साथ ऐसा ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए प्रशासन और आसपास के लोगों से मदद की अपील की गई है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article