Video: स्‍वच्‍छ भारत अभियान का जिंगल सुनकर फैन हुई विदेशी पर्यटक, देखने लायक है रिएक्‍शन

Viral Video: यूके की 23 वर्षीय ट्रैवल व्लॉगर डीनना लेह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो साझा किया। जिसमें बताया कि कैसे वह अनजाने में भारत के इस जिंगल से प्यार करने लगी। वायरल वीडियो में उनको ये स्‍वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि वो स्‍वच्‍छ भारत अभियान के जिंगल की फैन हो गईं।

Viral Video: 'स्वच्छ भारत का इरादा, इरादा कर लिया हमने...देश से अपने वादा, वादा कर लिया हमने..." इस जिंगल की धुन की अधिकांश भारतीयों की सुबह का हिस्‍सा का बन चुकी है। यह धुन रोज सुबह लोगों को स्‍वच्‍छ भारत के प्रति उनकी जिम्‍मेदारी का स्‍मरण भी कराती है। दरअसल, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्‍शन के लिए आने वाली गाड़ी में बजता ये गीत लोगों को गाड़ी में कूड़ा डालने के लिए आमंत्रित करता है। इस जिंगल ने एक ब्रिटिश पर्यटक को इस कदर प्रभावित किया कि वो इस गाने की फैन हो गई। दरअसल, यूके की 23 वर्षीय ट्रैवल व्लॉगर डीनना लेह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो साझा किया। जिसमें बताया कि कैसे वह अनजाने में भारत के इस जिंगल से प्यार करने लगी। वायरल वीडियो में उनको ये स्‍वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि वो स्‍वच्‍छ भारत अभियान के जिंगल की फैन हो गईं। उन्‍होंने कहा कि, 'मैंने इसे जोधपुर में हर समय सुना। मुझे लगा कि यह सिर्फ एक मजेदार गाना है जिसे लोग हर सुबह गाते हैं।'

स्वच्‍छ भारत अभियान जिंगल की फैन हुई पर्यटक।

डीनना को इस बात का बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि लाउडस्पीकर से बजने वाली आकर्षक धुन कचरा डालने के लिए लोगों को बुलाती है। उन्‍होंने कहा कि, 'मुझे नहीं पता था। मुझे लगा कि यह एक खुशनुमा सुबह की धुन है।' फिर कैमरे के पीछे खड़े एक व्यक्ति ने स्पष्ट किया, 'यह एक जिंगल है। कोई बुरा मत मानना।' कैप्शन में डीनना ने लिखा, "भारत में मेरा नया पसंदीदा गाना! एक समय था, जब मैं सुबह-सुबह सिर्फ़ यही गाना सुनती थी। मुझे नहीं पता था कि इसका क्या मतलब है... लेकिन वाकई, यह कितना धमाकेदार गाना है!" उन्होंने लिखा, "हर शहर की अपनी धुन होती है, लेकिन यह मेरी पसंदीदा थी।" उन्होंने बताया कि उन्होंने यह गाना सबसे पहले राजस्थान और आगरा में सुना था, जहां इसे आमतौर पर नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में इस्तेमाल किया जाता है। अब, डीनना ने इच्‍छा जताते हुए कहा है कि, वो इस संगीतमय कचरा घोषणा प्रणाली को यू.के. में ले जाना चाहती हैं। उन्‍होंने मजाक में कहा कि, 'क्‍या हम इसे अपने देश में इस्तेमाल कर सकते हैं? मुझे लगता है कि यह कचरा निपटान दिवस 10 को बेहतर बना सकता है।'

End of Feed