वायरल न्यूज़

Viral Video: 102 साल की दादी ने कर दिखाया ऐसा कमाल, जिसे करने से पहले जवान भी 100 बार सोचे

इंस्टाग्राम पर एक 102 साल की बूढ़ी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्काईडाइविंग करती नजर आ रही हैं। ऐसा करके अब वह यूके की सबसे बुजुर्ग स्काईडाइवर बन गई हैं।

Image

102 साल की उम्र में महिला ने की स्काईडाइविंग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 102 साल की उम्र में महिला ने की स्काईडाइविंग
  • स्काईडाइविंग कर दिखाया कमाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

UK Oldest Skydiver Manette Baillie: रोमांच करने का कीड़ा किस उम्र में जाग जाए, ये कहना ठीक नहीं है। कोई बचपन से ही रोमांच का शौकिन होता है तो किसी को ये बूढ़ापे में आनंददायक लगता है। कई बार तो लोग रोमांच करने के चक्कर में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ब्रेक कर देते हैं और उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं होती। कुछ ऐसा ही हुआ 102 साल की एक ब्रिटिश महिला के साथ, जिसका नाम मैनेट बैली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक यूके की 102 वर्षीय मैनेट बैली का स्काईडाइविंग करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इस रोमांच काफी एंजॉय भी कर रही हैं। ऐसा करते हुए मैनेट बैली ने यूके के सबसे बुजुर्ग स्काईडाइवर होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 101 वर्षीय वर्दुन हेस के नाम था, जिन्होंने 2017 में डेवोन के ऊपर से छलांग लगाई थी।

102 साल की उम्र में महिला ने की स्काईडाइविंग

मैनेट बैली का कहना है कि उन्होंने यह कारनामा तीन संगठनों के लिए पैसा जुटाने के लिए ऐसा किया है, जिनमें ईस्ट एंग्लियन एयर एम्बुलेंस और मोटर न्यूरॉन डिसीज एसोसिएशन शामिल हैं। बता दें, इस वीडियो को '@LMPositif' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 63 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे अब तक 929 लोगों ने लाइक कर लिया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article