Video: वंदे भारत ट्रेन में सफर कर फैन हो गई ये विदेशी ब्‍लॉगर, देखें तारीफ में क्‍या कहा ?

Viral Video: ब्‍लॉगर ने कहा कि, 'वंदे भारत एक्सप्रेस से मुंबई से गोवा; भारत के सर्वोत्तम रेल विकल्पों में से एक! मैंने मडगांव तक की 8 घंटे की इस यात्रा के लिए प्रथम श्रेणी का टिकट खरीदा, जिसकी कीमत भारतीय मानकों के हिसाब से 31.57 पाउंड अधिक थी।'

Viral Video: ब्रिटेन की एक ट्रैवल ब्लॉगर इन दिनों अपनी भारत यात्रा पर हैं। यहां पर उन्‍होंने मुंबई से गोवा तक की यात्रा की और उसका अनुभव इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। उनके रिएक्‍शन का ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। @burnessietravels नामक अकाउंट को संचालित करने वाली चार्ली ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत में अपनी 8 घंटे की यात्रा का पूरा विवरण दिया। उन्‍होंने वंदे भारत ट्रेन को भारत के सर्वश्रेष्ठ रेल विकल्पों में से एक बताया। अपनी पोस्‍ट में उन्होंने ट्रेन की स्वच्छता, आराम और ऑनबोर्ड सेवाओं के बारे में यूजर्स को बताया। इससे कई नेटिज़न्स हैरत में पड़ गए।

ब्‍लॉगर ने की तारीफ।

उन्होंने कहा कि, 'वंदे भारत एक्सप्रेस से मुंबई से गोवा; भारत के सर्वोत्तम रेल विकल्पों में से एक! मैंने मडगांव तक की 8 घंटे की इस यात्रा के लिए प्रथम श्रेणी का टिकट खरीदा, जिसकी कीमत भारतीय मानकों के हिसाब से 31.57 पाउंड अधिक थी, लेकिन यह मेरे द्वारा ली गई अन्य ट्रेनों से बिल्कुल अलग अनुभव था!' बता दें कि, चार्ली टिकट के साथ मिलने वाली सुविधाओं से काफी प्रभावित और संतुष्‍ट नजर आ रही थीं। वे बोलीं कि, 'नाश्ता, कॉफी, समाचार पत्र और एक गुलाब शामिल था... और यह निश्चित रूप से ट्रेन में अब तक की सबसे ज़्यादा जगह है। सीटें घुमाई जा सकती हैं या समूह में बैठने के लिए लॉक की जा सकती हैं। मानसून के मौसम में नज़ारे सबसे अच्छे होते हैं, लेकिन ट्रेन में 2 या 3 घंटे ज़्यादा लगते हैं।'

End of Feed