Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी हंसी-मजाक के वीडियो खूब मनोरंजन करते हैं तो कई बार नजारे भावुक कर देते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो एक बाइक राइडर से जुड़ा है जो 'उबर' के लिए काम करता है। इसमें शख्स जब अपनी कमाई बताता है तब पूछने वाले के होश उड़ जाते हैं। उसे यकीन नहीं होता है कि कोई बाइक चलाकर भी इतने रुपये कमा सकता है। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स ने छोटी दूरी के लिए उबर से बाइक राइडर को बुक किया।
हजार रुपये महीने की कमाई
थोड़ी ही देर में राइडर उसके सामने था और उसने बताई जगह पर भी छोड़ दिया। अब शख्स जाने से पहले बाइक राइडर से उसकी कमाई पूछ लेता है। मगर जब उसने जवाब सुना तो कानों को यकीन नहीं हुआ। जानकर चौंक जाएंगे कि बाइक राइडर ने बताया कि वो महीने 80 हजार रुपये कमाता है। शख्स दोबारा कहता है कि महीने का 80 से 85 हजार से रुपये कमा लेता है। शख्स अपनी बात दोहराता है और पूछता है कि सिर्फ रैपिडो चलाकर? सामने जवाब आता है उबर में चलाकर इतनी कमाई हो जाती है।
यहां देखिए वीडियो
सुनकर होश उड़ जाएंगे कि शख्स दिन में 13 घंटे काम करके इतनी कमाई कर लेता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंका देगा। मालूम हो कि महीने में इतनी तगड़ी कमाई बताने वाले उबर राइडर का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वायरल वीडियो बेंगलुरु का बताया गया है, जिसे एक्स पर @karnatakaportf नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
