Delhi Metro Makeup Video: दिल्ली मेट्रो के जो हालात चल रहे हैं, उसे देख ऐसा लगता है, जैसे सुधरने वाला नहीं है। कभी यहां लात-घुसे चलते हैं तो गाली-गलौच। कभी-कभी डांस भी देखने को मिल जाता है और कभी तो रफी साहब का गाना भी। कई बार तो दिल्ली मेट्रो लिपलॉक के लिए बदनाम हुआ। अब ऐसे में बीते एक साल से यहां कुछ न कुछ ऐसा हो ही जाता है, जिसे देख आश्चर्य होता है कि दिल्ली का मेट्रो है या अय्याशी का अड्डा।
दिल्ली मेट्रो में मेकअप करती दिखी दो महिलाएं
ये भी पढ़ें - Delhi Metro Kalesh: दिल्ली मेट्रो में मचा फिर घमासान, सीट को लेकर लड़ती नजर आई दो महिलाएं, देखें वीडियो..
दिल्ली मेट्रो में मेकअप करती दिखी दो महिलाएं
दरअसल, दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो महिलाएं आराम से बैठकर मेकअप करती नजर आ रही हैं। जी हां, इस बार ना तो लड़ाई हुई और ना ही जूते-चप्पल चले, चला तो मेकअप वाला ब्रश। अब इन महान आत्माओं को देख आप क्या कहेंगे? हालांकि, दिल्ली मेट्रो है कुछ कहा तो जा नहीं सकता। क्योंकि, यहां कब क्या हो जाए, ये किसी को नहीं मालूम।
