वायरल न्यूज़

पुलिस के सामने ही दो महिलाओं ने शुरू की महाभारत, जूते-चप्पल देख सिपाही भी रह गया दंग, देखें ये Viral Video

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में दो महिलाएं आपस में लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों महिलाएं पुलिसकर्मी के सामने ही एक-दूसरे पर जूते-चप्पल से प्रहार करती दिख रही हैं।

Image

जूते-चप्पल से लड़ाई करती दिखी दो महिलाएं (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुरी तरह लड़ाई करती दिखी दो महिलाएं
  • एक-दूसरे पर बरसाए जूते-चप्पल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Fight Viral Video: गांव की जीवन बेहद शानदार और सुखमय होता है। लेकिन कई बार यहां कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देख होश उड़ जाते हैं लेकिन कई बार ये हंसी का कारण भी बन जाता है। गांव में होने वाले झगड़े भी इसमें से एक है, जो आमतौर पर कुछ दिन बीतते दिख ही जाता है। आज हम भी आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ाई करती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दो महिलाओं के बीच गजब की लड़ाई हो रही है। इस दौरान आपको पुलिस वाले और गांव वाले भी नजर आ रहे हैं, जो झगड़े को रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ये दोनों महिलाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है और एक-दूसरे पर जमकर जूते-चप्पल बरसा रही हैं। लोगों का कहना है कि गांव की महिलाओं की लड़ाई ऐसी ही होती है।

जूते-चप्पल से लड़ाई करती दिखी दो महिलाएं

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतनी खतरनाक लड़ाई पहली बार देखी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब इनको भगवान भी नहीं रोक सकते। बता दें, इस वीडियो को '@deepakpandeynn' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये कितनी बुरी तरह से बाल-साड़ी खींचकर लड़ाई कर रही हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article