Dance Video: बारिश का आनंद लेती दिखीं दो महिलाएं, 'सनी सनी' गाने पर किया मस्त डांस

इंस्टाग्राम पर दो महिलाएं का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको भी जीने का एक जरिया मिल जाएगा। दरअसल, इन महिलाओं की मस्ती देख हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पार्क में दो महिलाओं ने किया डांस
  • सनी सनी गाने पर दिखाए कमाल के मूव्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Dance Video: घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। बारिश के मौसम में जब हम बाहर घूमने जाते हैं तो वहां कई बार बरसात हो जाती है, जिससे कुछ लोग भीगने के डर से किसी पेड़ की छाव में चले जाते हैं तो कुछ लोग बारिश का खुलकर मजे लेते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर की गई है, जिसमें दो महिलाएं कुछ ऐसा ही करती नजर आ रही हैं। ऐसे में उनका ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Woman Dance Video

बारिश में दो महिलाओं ने किया कमाल का डांस (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों महिलाएं बारिश में जमकर डांस कर रही है। इस दौरान पार्क में महिलाओं ने सनी-सनी गाने पर डांस किया है, जो यारियां फिल्म का गाना है। महिलाओं के इस मस्ती भरे डांस को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे ही हर किसी को अपने गम भूलकर मस्ती में रहना चाहिए और जिंदगी को खुलकर जीना चाहिए।

End of Feed