Swiggy Delivery Boy Emotional Video: कहते हैं बारिश का मौसम आते ही फूल खिलने लगते हैं, मौसम सुहावने हो जाते हैं, कपल्स झूम उठते हैं। क्योंकि बारिश को रोमांस का मौसम भी कहा जाता है। लेकिन समाज की एक सच्चाई भी है, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। किसी के लिए बारिश रोमांटिक होती है तो किसी के ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ा देती है। कुछ ऐसा ही आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिलेगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्विगी डिलीवरी बॉय नजर आ रहा है, जो बारिश में भीगकर डिलीवरी पहुंचाने जा रहा है। इस दौरान जब वह सिग्नल पर रूकता है तो कोई उसका वीडियो बना लेता है और पोस्ट कर देता है। वीडियो में उसकी मजबूरी और परिवार की जिम्मेदारी का अहसास साफ-साफ देख सकते हैं। जब आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि शख्स ने चप्पल या जूते भी नहीं पहने हैं। ये वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है।
बारिश में भीगता दिखा स्विगी डिलीवरी बॉय
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इनके काम के लिए इन्हें टिप भी दिया जाना चहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दिल को छू लेने वाला वीडियो है। बता दें, इस वीडियो को '@Aku_700' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.2 मिलियन से अधिक व्यूज आए हैं और 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
