वायरल न्यूज़

Viral Video: रील्स बनाने के चक्कर में दीदी ने कर लिया कांड, डांस करते समय मुंह के बल गिरी धड़ाम

इंस्टाग्राम पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की डांस करने के लिए छत पर जाती है ताकि सुहावने मौसम में रील्स बना सके। लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देख हर कोई ऐसा ना करने की सलाह दे रहा है।

Image

रील्स बनाते समय गिरी लड़की (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डांस वीडियो बनाने गई थी लड़की
  • रील्स के चक्कर में गिरी धड़ाम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Falls Down While Making Reels: छत पर रील्स बनाना और डांस करना बड़ी मजे वाली बात है। लेकिन सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा चाहिए। कहीं आपको किसी जोखिम का सामना ना करना पड़ जाए। कुछ ऐसा ही देखने को मिला इस वीडियो में भी, जहां आपको एक लड़की दिखाई देगी, जो सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए छत पर रील्स बनाने का फैसला करती है।

रील्स बनाने के लिए लड़की छत पर जाती है। लेकिन वह ध्यान नहीं देती है कि छत गीली है और वह गिर भी सकती है। ऐसे में वह रील्स बनवाने लगती है। इस दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वह धड़ाम से गिर जाती है। इसीलिए हम सभी को सुरक्षित रहना चाहिए और मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए। ताकि हम किसी जोखिम लेने से पहले सजग हो जाए और सुरक्षित रहें।

रील्स बनाते समय गिरी लड़की

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पापा की परी उड़ गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उम्मीद है इसे ज्यादा चोट न लगी हो। बता दें, इस वीडियो को 'hakeem.khan86' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article