Viral Sisters: घर छोड़कर दिल्ली आईं यूपी की दो बहनें, सड़क किनारे करने लगीं ऐसा काम, इंटरनेट पर हुईं वायरल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 16, 2023, 09:59 PM IST

Viral Sisters: दिल्ली आने के बाद दोनों बहनों ने ऐसा काम शुरू किया, जैसा करने के लिए बहुत ही कम लोगों के भीतर जज्बा और हिम्मत होती है। इन दोनों बहनों ने दिल्ली में सड़क के किनारे मोमोज बेचना शुरू किया। दोनों ने दिल्ली के मुखर्जी नगर में अपनी मोमोज की टपरी खोली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी की दो बहनों ने दिल्ली में खोली मोमोज की दुकान
  • सुबह से शाम तक दुकान लगाती हैं दोनों बहनों
  • दिल्ली के मुखर्जी नगर में खोली मोमोज की दुकान

Viral Sisters: हर कोई चाहता है कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो और अपने घर वालों को फाइनेंशियली सपोर्ट कर सके। हालांकि, कुछ लोग समाज के डर से ऐसा करने में असफल रहते हैं। वहीं कुछ लोग इन चीजों से ऊपर उठकर अपने आपको आगे ले आते हैं और कुछ ऐसा कर दिखाते हैं। जो लोगों ने सोंचा नहीं होता है। इन दिनों यूपी की दो बहनें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, ये बहनें समाज के बारे में सोचना छोड़कर अपने लिए कुछ करने के लिए दिल्ली आ गईं।

viral sisters

वायरल सिस्टर्स (इंस्टाग्राम)

वायरल बहनें बेचने लगीं मोमोज

End of Feed