Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ हैरान करने वाली चीज देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को हंसाते-गुदगुदाते हैं। जबकि कुछ वीडियो खौफ पैदा कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप जो देख पाएंगे, वैसा आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंंगे आप
वायरल वीडियो में आपको एक आदमी नजर आएगा, जिसके पीछे दो-दो शेरनियां हाथ धोकर पीछे पड़ी नजर आती हैं। पूरा वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आपने शायद ही ऐसा वीडियो पहले कभी देखा होगा। आप देख सकते हैं कि वीडियो में सबसे पहले एक आदमी नजर आता है। इसके बाद उसके पीछे-पीछे दो शेरनियां दिखाई देती हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों शेरनियां उसके पीछे-पीछे घर के अंदर घुस जाती हैं। देखें वीडियो-
दरअसल, दोनों शेरनियां पालतू होती हैं और उस शख्स के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों शेरनियां उसके साथ बेड तक पहुंच जाती हैं और किसी बच्चे की तरह बेड पर उसके साथ खेलते नजर आती हैं। आपने कोई डॉग, कैट या फिर खरगोश पालतू देखा होगा। लेकिन क्या आपने किसी शेरनी को शायद ही पालतू देखा होगा। यह वीडियो जहां एक तरफ आपको चौंकाएगा वहीं आपको सोचने पर भी मजबूर कर देगा।वीडियो को @7sn_hg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
