वायरल न्यूज़

Viral: मेट्रो में ऐसी चीज लेकर घुसे दो शख्स, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 9, 2023, 10:13 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये कैसे संभव है। दिमाग को कन्फ्यूज कर देने वाला ये वीडियो आप भी देखेंगे तो हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में सोफा लेकर चढ़े दो शख्स
  • देखते ही सभी यात्री हुए कन्फ्यूज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sofa In Metro Viral Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान की हंसी छूट जाती है। वायरल हो रही ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसी ही है, जिसे देखने के आप लोटपोट जाएंगे। यह वीडियो एक मेट्रो स्टेशन (Metro Station) का है, जहां दो शख्स कुछ ऐसा कारनामा करते हैं, जो किसी को भी कन्फ्यूज करने के लिए काफी है। बहरहाल, ये वीडियो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो शख्स मेट्रो का इंतजार करते हुए नजर आएंगे। इसके बाद जैसे ही मेट्रो आती है तो वे दोनों सोफा को उठाकर मेट्रो में ले जाते हैं, जिसे लोग सोच में पड़ जाते हैं। हालांकि, फिर दोनों दूसरी ओर के दरवाजे से सोफा लेकर निकल जाते हैं और लोगों को कन्फ्यूज कर देते हैं। हालांकि, जब वे दोनों मेट्रो से बाहर निकलकर एक्सीलेटर पर सोफा ले जाने की कोशिश करते हैं तो आसपास के लोग काफी मजे भी लेते हैं। बता दें, ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का नहीं है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रो स्टेशन का है।

मेट्रो से सोफा ले जाते हुए शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि न्यूयॉर्क में रहते मुझे काफी साल हो गए लेकिन मैंने ऐसा नजारा कभी नहीं देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई लोग करना ही था तो आधी रात को कर लेते, उस समय तो मेट्रो नहीं चलती, आराम से हो जाता। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 18 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'mancelnyc' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article