VIDEO: पुष्कर मेले में देसी जुगाड़ का कमाल! दो भाइयों ने साइकिल को बना दिया 'स्प्लेंडर', लुक देख चकराया लोगों का सिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर पुष्कर मेले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां दो भाइयों ने एक साइकिल को मॉडिफाई करके स्प्लेंडर बाइक जैसा लुक दिया है। बातचीत के दौरान वे बताते हैं कि इसे बनाने में करीब एक महीना लगा, यह पूरी तरह बिना ईंधन खर्च वाली सवारी है, पीछे बैठने के लिए जगह भी है और मीटर के पास सिद्धू मूसेवाला की फोटो भी लगाई गई है।

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं मेले हमेशा से परंपरा, संस्कृति और अनोखे नजारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कई बार मेले की भीड़ में कुछ ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जो लोगों को रुककर देखने और मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही एक मजेदार और क्रिएटिव नजारा पुष्कर मेले के परिसर में देखने को मिला, जहां दो भाइयों ने अपनी देसी जुगाड़ और कल्पनाशीलता से एक साधारण सी साइकिल को स्प्लेंडर बाइक का रूप दे दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

viral video

इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @sunil_pushkar_00)

वायरल वीडियो में नजर आ रहे दोनों भाइयों के मुताबिक, इस अनोखी साइकिल को तैयार करने में उन्हें पूरे एक महीने का समय लगा। आमतौर पर साइकिल को हल्का और साधारण माना जाता है, लेकिन इन भाइयों ने इसके आगे स्प्लेंडर जैसी हेडलाइट, ब्लैक फिनिश और स्टाइलिश लुक जोड़कर इसे एक अलग ही पहचान दे दी। मेले की धूल भरी जमीन, पीछे दिखते ऊंट, सजे-धजे टेंट और चलते वाहनों के बीच यह मॉडिफाइड साइकिल बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देती है। वीडियो की बातचीत इस जुगाड़ को और भी मनोरंजक बना देती है। जब उनसे पूछा गया कि यह क्या है और इसे चलाने का क्या हिसाब है, तो जवाब मिला कि यह 'फ्री' है , यानी न तो इसमें पेट्रोल भरवाने की झंझट है और न ही महंगे ईंधन की चिंता। साथ ही, इसमें पीछे बैठने की व्यवस्था और दो लोगों के हिसाब से मजेदार नोकझोंक भी देखने को मिलती है। सामने की तरफ स्प्लेंडर स्टाइल हेडलाइट और अतिरिक्त लाइटिंग सेटअप लगाया गया है। हेडलाइट के ऊपर ‘हिंदू’ लिखा हुआ आकर्षक स्टिकर दिखता है। टैंक और फ्रेम को काले रंग के साथ मॉडिफाइड लुक दिया गया है। जबकि, मीटर वाले हिस्से में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फोटो लगाई गई है, जिसे लेकर वे गर्व से बताते हैं कि यह उनकी पसंद का हिस्सा है। देखें वीडियो...

End of Feed