इन लड़कों की समझदारी को सलाम! सड़क पर लटक रहे खंभे को किया सीधा, बेवजह की आफत से बचाई कई लोगों की जान

सड़क पर आए दिन कई ऐसे हादसे होते हैं जो लोगों की लापरवाही और नजरअंदाजी की वजह से होते हैं। कुछ ऐसे ही हादसों को रोकने के लिए दो लड़कों ने कुछ ऐसा काम कर दिखाया कि वे दोनों अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

ये दुनिया बहुत ही मतलबी है। जब तक उन्हें खुद किसी चीज से तकलीफ ना हो तब तक उन्हें किसी और की समस्या से कोई मतलब नहीं होता। ये हाल आए दिन हम अपने समाज में देखते होंगे। इसी हालात को बयां रता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सड़क पर झूल रहे साइनबोर्ड को इन लड़कों ने किया सीधा (INSTAGRAM/@pulseindia.in)

सड़क पर झूल रहे साइनबोर्ड को इन लड़कों ने किया सीधा (INSTAGRAM/@pulseindia.in)

सड़क पर टूटकर लटका लोहे का साइनबोर्ड

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर लगा लोहे का एक साइन बोर्ड टूटकर सड़क की तरफ लटका हुआ है। जिससे कोई भी भयानक हादसा हो सकता है। सड़क पर चलने वाले वाहनों को अगर यह लोहे का साइनबोर्ड दिखाई ना दे तो अचानक से उनकी गाड़ी इस साइनबोर्ड से टकरा सकती है। ऐसे में कई लोग उस सड़क से गुजरते हुए बचकर निकलते देखे जा सकते हैं लेकिन एक लड़का जब उस रास्ते से गुजरा तो उसको यह समस्या एक गंभीर समस्या के रूप में नजर आई और उसने उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ने के बजाय उस समस्या का हल निकालने में जुट गया।

End of Feed