वायरल न्यूज़

जोर का झटका हाय जोरों से लगा! बकरी के साथ सेल्फी ले रही थी लड़की, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि होश आ गए ठिकाने

कई बार हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि अगले पल हमारे साथ क्या होने वाला है और हम खतरे को भाप नहीं पाते। जिससे हमें बहुत ही बुरा खामियाजा भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक लड़की छोटी सी गलतफहमी का शिकार हो जाती है।

Image

लड़की पर बकरी ने बोला हमला (X/@EstebanNavarroS)

कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने हर एक पल को कैमरे में कैद करना चाहते हैं। इसके लिए वे जहां-तहां, जैसे-तैसे कैमरा ऑन कर खुद को शूट करने लगते हैं। बाद में उसे सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर अपनी जिंदगी को सबसे खूबसूरत बताने की कोशिश करते हैं। कुछ इसी आदत से मजबूर एक लड़की का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक बकरी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करती दिख रही है। गर आगे उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि वह इस वाकये को शायद ही कभी भूलेगी।

बकरी ने किया लड़की पर हमला

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला खूंटे से बंधे बकरी के सामने जाकर खुद की एक सेल्फी क्लिक करने लगती है। महिला को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि बकरी जिस खूंटे से बंधा है, उसकी रस्सी कितनी लंबी है। एक पल के लिए उसे लगता है कि शायद रस्सी छोटी है और बकरी उसके पास नहीं आ पाएगा लेकिन उसकी यह गलतफहमी तब दूर होती है, जब बकरी उस लड़की पर हमला बोल देता है और उसके सिर पर अपने सिर से जोरदार वार करता है।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @EstebanNavarroS नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 52 लाख लोगों ने देखा और 23 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "उसकी आँखें देखो! वह मुस्कुरा रही है क्योंकि उसे लगता है कि बकरी सेल्फी मांग रही है, लेकिन बकरी असल में उस पर हमले की तैयारी कर रही थी।" दूसरे ने लिखा, "क्या वह सही सलामत है, उसे ज्यादा चोट तो नहीं लगी।" कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट कर लड़की का खूब मजाक उड़ाया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article