वायरल न्यूज़

Viral Video: पानी में सड़क पर बहकर आया 5 मीटर लंबा और खतरनाक सांप, वायरल वीडियो ने उड़ाए सबके होश

Ajgar ka video: तेज बारिश के दौरान करीब 5 मीटर लंबा अजगर बहते पानी के साथ सड़क पर आ गया। पानी में तैरते इस विशाल अजगर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Viral Video: भारी बारिश के बीच सड़क पर बहकर आया 5 मीटर विशाल अजगर (फोटो: X/@Sheetal2242)

Python Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर सांप और अजगर से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को हैरान भी करते हैं और डरा भी देते हैं। आमतौर पर छोटा सा सांप देखकर ही लोग घबरा जाते हैं, तो सोचिए अगर कई मीटर लंबा अजगर अचानक सामने आ जाए तो क्या हालत होगी। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान एक बड़ा अजगर बहते पानी के साथ सड़क पर आ गया। बारिश की वजह से सड़क पर काफी पानी जमा था। लोग इधर-उधर खड़े होकर बारिश से बचने की कोशिश कर रहे थे।

विशाल अजगर देख लोगों में मची चीख-पुकार

तभी अचानक किसी की नजर पानी में तैरते हुए एक लंबे अजगर पर पड़ी। जैसे ही लोगों ने उसे देखा, वहां अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि अजगर पानी के बीच आराम से आगे बढ़ रहा है। उसकी लंबाई करीब 5 मीटर बताई जा रही है। इतना बड़ा अजगर देखकर वहां मौजूद लोग डर गए और दूरी बनाकर खड़े हो गए। कुछ लोग तो चिल्लाने भी लगे। इसी दौरान किसी ने अपने मोबाइल से यह पूरा दृश्य रिकॉर्ड कर लिया। यह नजारा आम दिनों में देखने को नहीं मिलता, इसलिए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ इसे खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि बारिश के मौसम में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में आ जाना आम बात है।

यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि बरसात के समय सतर्क रहना कितना जरूरी है, क्योंकि पानी के साथ जंगली जीव भी रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जो अब खूब देखा जा रहा है। यह वायरल वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article