वायरल न्यूज़

इन लड़कों की समझदारी को सलाम! सड़क पर लटक रहे खंभे को किया सीधा, बेवजह की आफत से बचाई कई लोगों की जान

सड़क पर आए दिन कई ऐसे हादसे होते हैं जो लोगों की लापरवाही और नजरअंदाजी की वजह से होते हैं। कुछ ऐसे ही हादसों को रोकने के लिए दो लड़कों ने कुछ ऐसा काम कर दिखाया कि वे दोनों अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Image

सड़क पर झूल रहे साइनबोर्ड को इन लड़कों ने किया सीधा (INSTAGRAM/@pulseindia.in)

ये दुनिया बहुत ही मतलबी है। जब तक उन्हें खुद किसी चीज से तकलीफ ना हो तब तक उन्हें किसी और की समस्या से कोई मतलब नहीं होता। ये हाल आए दिन हम अपने समाज में देखते होंगे। इसी हालात को बयां रता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सड़क पर टूटकर लटका लोहे का साइनबोर्ड

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर लगा लोहे का एक साइन बोर्ड टूटकर सड़क की तरफ लटका हुआ है। जिससे कोई भी भयानक हादसा हो सकता है। सड़क पर चलने वाले वाहनों को अगर यह लोहे का साइनबोर्ड दिखाई ना दे तो अचानक से उनकी गाड़ी इस साइनबोर्ड से टकरा सकती है। ऐसे में कई लोग उस सड़क से गुजरते हुए बचकर निकलते देखे जा सकते हैं लेकिन एक लड़का जब उस रास्ते से गुजरा तो उसको यह समस्या एक गंभीर समस्या के रूप में नजर आई और उसने उसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ने के बजाय उस समस्या का हल निकालने में जुट गया।

दोनों लड़कों ने मिलकर टाल दिया संभावित हादसा

लड़का उस मुड़े हुए खंभे को खुद से ही पूरी ताकत लगाकर सीधा करना चाहा लेकिन वह साइन बोर्ड सीधा नहीं हो पाया। जिसके बाद लड़के ने एक और लड़के को बुलाया और उसकी मदद ली। फिर दोनों लड़कों ने उस साइनबोर्ड को मिलकर सीधा कर दिया और लोगों को एक गंभीर खतरे से बचा लिया।

लोगों ने लड़कों की सूझबूझ की खूब तारीफ की

ऐसे समय में जब बहुत से लोग इस चीज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर हल्ला मचाते, उसके बजाय उन लड़कों ने बिना कुछ सोचे सबसे पहले इस सस्या का हल निकालने में जुट गए। दोनों लड़कों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए बेहद ही जिम्मेदारी भरा काम कर दिखाया. जिससे कई लोगों की जान बच गई। इन लड़कों के इस काम के लिए इनकी तारीफ तो बनती है बॉस। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्रम पर @pulseindia.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने इन लड़कों की तारीफ करते हुए ढेर सारे कमेंट्स किए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article